![](https://vindhyachaltoday.com/wp-content/uploads/2022/09/Untitled-2.jpg)
Satna, Maihar news: जंगल में पेड़ से लटकता मिला बुजुर्ग का शव, बुजुर्ग की शिनाख्त करने में जुटी पुलीस
मैहर माता मंदिर के पिछे जंगलों में फांसी में लटका मिला बुजुर्ग , जांच में जुटी पुलीस
खबर सतना जिले के मैहर से है। जहां मां शारदा मंदिर के पीछे अज्ञात बुजुर्ग की पेड़ में फांसी से लटकी बॉडी मिली है। इस बात की जानकारी स्थानीय लोगों द्वारा मैहर थाना में दी गईं। घटना की जानकारी मिलने के कुछ समय के अंदर पुलीस घटना स्थल पहुंची जिसके बाद शव को पेड़ से नीचे उतार कर पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी दी
स्थानीय लोगों ने बताया की। आल्हा मोड़ के पास बबूल के पेड़ पर फांसी के फंदे पर बुजुर्ग का शव लटक रहा था किसके संबंध में हमने पुलीस को जानकारी दी।
मृतक की शिनाख्य अभी तक नहीं हो पाई है पुलीस शिनाख्त करने का हर संभव प्रयास कर रही है
मृतक के पास कोई दस्तावेज या ऐसी कोई वस्तु नही मिली है जिससे उसकी शिनाख्त की जा सके। खाकी कलर की स्वेटर, नीले रंग का पैंट बुजुर्ग ने पहनी थी पास इकहरे बदन और गेहुएं रंग वाले मृतक के सिर के बाल और दाढ़ी सफेद है। उसने काले रंग के गमछे से फांसी लगाई।
पुलिस ने प्राथमिक जांच के अनुसार बताया की मृतक की बॉडी में किसी तरह की कोई अन्य चोंट नहीं है। संभवतः बुजुर्ग ने आत्महत्या ही की हैं
![](https://vindhyachaltoday.com/wp-content/uploads/2022/09/Untitled-2.jpg)